image
downloadडाउनलोड
shareसाझा करें
ShareWhatsApp

भीष्म पंचक 2024

जानें भीष्म पंचक व्रत कथा, महत्व और पूजा विधि। इन पाँच दिनों में व्रत कर पाएं भगवान विष्णु और भीष्म पितामह का आशीर्वाद।

भीष्म पंचक के बारे में

यह व्रत महाभारत के भीष्म पितामह से जुड़ा हुआ है। भीष्म पंचक हिंदू कैलेंडर के अनुसार कार्तिक माह के अंतिम पांच दिनों में मनाया जाता है, जो कि देव उठनी एकादशी से शुरू होता है और कार्तिक पूर्णिमा के साथ सम्पूर्ण होता है। इस प्रकार हरि प्रबोधिनी एकादशी को भीष्म पंचक के पहले दिन के रूप में मनाया जाता है। इस व्रत का पालन पांच दिनों तक किया जाता है। माना जाता है कि कार्तिक एकादशी व्रत पितामह भीष्म को स्मरण करने से प्रारम्भ होता है और पूर्णिमा के दिन सम्पूर्ण होता है। इसे पन्चभीका भी कहते हैं, साथ ही भीष्म पंचक को विष्णु पंचक के रूप में भी जाना जाता है।

भीष्म पंचक से जुड़ी कथा

प्राचीन काल में जब महाभारत का युद्ध हुआ तब पाण्डवों की विजय हुई थी। माना जाता है कि पाण्डवों की जीत के उपरांत श्रीकृष्ण पाण्डवों को लेकर भीष्म पितामह के पास गए, ताकि पितामह उन्हें कुछ ज्ञान दे सकें। श्रीकृष्ण के अनुरोध करने पर सूर्य के उत्तरायण होने की प्रतीक्षा में मृत्यु शैय्या पर लेटे हुए भीष्म पितामह ने पाण्डवों को ज्ञान प्रदान किया था। जिसमें पितामह भीष्म ने पाण्डवों को वर्ण धर्म, मोक्ष धर्म और राज धर्म के बारे में उपदेश दिया था। भीष्म ने यह ज्ञान पाण्डवों को पाँच दिनों तक दिया था। ज्ञान देने के पश्चात श्रीकृष्ण ने भीष्म पितामह से कहा कि ‘यह पाँच दिन लोगों के लिए अत्यंत मंगलकारी होंगे और आने वाले समय में इन्हें भीष्म पंचक के नाम से जाना जाएगा। ये पाँच दिन भीष्म पंचक के ही है जो एकादशी से पूर्णिमा तक मनाये जाते हैं।

भीष्म पंचक व्रत का महत्व?

  • मोक्ष प्राप्ति के लिए और अपने पापों के निवारण के लिए भक्त इन पांच दिनों के दौरान उपवास करते हैं।
  • माना जाता है कि यह व्रत अपने बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए भी फलदायी होता है।
  • भीष्म पंचक व्रत की महानता पद्म पुराण में वर्णित है, जिसके अनुसार कार्तिक माह भगवान श्री हरि को बहुत प्रिय है और इस महीने के दौरान भीष्म पंचक की सुबह जल्दी स्नान करने से भक्तों को सभी तीर्थ स्थानों में स्नान करने का लाभ मिलता है।
  • ऐसा माना जाता है कि भीष्म पंचक में व्रत और पूजा विधि का पालन करने से मनुष्य मोक्ष का मार्ग पा सकता है।
  • भक्तजनों द्वारा - अर्थ, धर्म, काम, मोक्ष के लिए भीष्म पंचक व्रत का पालन किया जाता हैं।

तो ये थी भीष्म पंचक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी। ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण लेख पढ़ने के लिए श्री मंदिर से जुड़े रहें।

divider
श्री मंदिर द्वारा प्रकाशित·14 जनवरी 2025

ये लेख आपको कैसा लगा?

srimandir-logo

श्री मंदिर ने श्रध्दालुओ, पंडितों, और मंदिरों को जोड़कर भारत में धार्मिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है। 50 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के साथ साझेदारी करके, हम विशेषज्ञ पंडितों द्वारा की गई विशेष पूजा और चढ़ावा सेवाएँ प्रदान करते हैं और पूर्ण की गई पूजा विधि का वीडियो शेयर करते हैं।

Address:

Firstprinciple AppsForBharat Private Limited 435, 1st Floor 17th Cross, 19th Main Rd, above Axis Bank, Sector 4, HSR Layout, Bengaluru, Karnataka 560102

Play StoreApp Store

हमे फॉलो करें

facebookinstagramtwitterwhatsapp

© 2025 SriMandir, Inc. All rights reserved.