image
downloadDownload
shareShare
ShareWhatsApp

छठ पूजा कौन कर सकता है?

इस विशेष पर्व को मनाने के लिए आवश्यक योग्यताएं और पूजा विधि के बारे में पूरी जानकारी।

जानिए छठ पूजा के बारे में

छठ पर्व प्राकृतिक सौंदर्य, पारिवारिक सुख-समृद्धी तथा मनोवांछित फल प्राप्त करने के लिए मनाए जाने वाला एक महत्वपूर्ण पर्व है। छठ पर्व या छठ पूजा चार दिनों तक चलने वाला लोक पर्व है। इस पूजा में नदी और तालाब का विशेष महत्व है यही कारण है कि छठ पूजा के लिए उनकी साफ सफाई की जाती है और उनको सजाया जाता है। तो चलिए अब जानते हैं कि इस पर्व को कौन-कौन कर सकता है?

क्या विवाहित महिलाएँ कर सकती हैं छठ पूजा?

ज्यादातर विवाहित महिलाएं ही छठ पूजा करती हैं, ऐसा देखा जाता है कि महिलाएं अनेक कष्ट सहकर पूरे परिवार के कल्याण की न केवल कामना करती हैं, बल्कि इसके लिए तरह-तरह के यत्न करने में पुरुषों से आगे रहती हैं। इसे महिलाओं के त्याग-तप की भावना से जोड़कर देखा जा सकता है।

क्या लड़कियां छठ पूजा कर सकती हैं?

यह सूर्य उपासना का व्रत होता है. इसमें कुंवारी कन्याओं के लिए यह व्रत वर्जित है. क्योंकि सूर्य का आराधना केवल महिला ही कर सकती है। ऐसा माना जाता है कि कुंवारी अवस्था में ही कुंती ने सूर्य उपासना की थी और वह मां बन गई थी. इस वजह से कुंवारी लड़कियों को सूर्य की उपासना, छठ व्रत करना वर्जित है।

क्या पुरुष छठ पूजा कर सकते हैं?

वह पुरुष जिनका यज्ञोपवितम संस्कार हो चुका है या फिर जो विवाहित पुरुष हैं, केवल वही सूर्य की उपासना छठ व्रत के दौरान कर सकते हैं।

क्या विधवा महिलाएं छठ पूजा कर सकती हैं?

सूर्य का आराधना महिलाएँ कर सकती है. इस विषय में सूर्य की उपासना जो कोई सधवा (सुहागिन) हो या विधवा हो वह कर सकती हैं।

छठ पूजा कोई विवाहित महिला या पुरुष कर सकते हैं। पर इतना जरूर देखा जाता है कि महिलाएं संतान की कामना से या संतान के स्वास्थ्य और उनके दीघार्यु होने के लिए यह पूजा अधिक बढ़-चढ़कर और पूरी श्रद्धा से करती हैं।

divider
Published by Sri Mandir·January 7, 2025

Did you like this article?

srimandir-logo

श्री मंदिर ने श्रध्दालुओ, पंडितों, और मंदिरों को जोड़कर भारत में धार्मिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है। 50 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के साथ साझेदारी करके, हम विशेषज्ञ पंडितों द्वारा की गई विशेष पूजा और चढ़ावा सेवाएँ प्रदान करते हैं और पूर्ण की गई पूजा विधि का वीडियो शेयर करते हैं।

Address:

Firstprinciple AppsForBharat Private Limited 435, 1st Floor 17th Cross, 19th Main Rd, above Axis Bank, Sector 4, HSR Layout, Bengaluru, Karnataka 560102

Play StoreApp Store

हमे फॉलो करें

facebookinstagramtwitterwhatsapp

© 2025 SriMandir, Inc. All rights reserved.