जानें नवरात्रि में माँ दुर्गा की पूजा करने की सही विधि
अगर आपके पास भी समय की कमी है और आप आसान विधि से नवरात्र में माता की पूजा-अर्चना करना चाहते हैं, तो इस लेख को अंत तक ध्यानपूर्वक पढें। हम आपको बताएंगे कि कलश स्थापना, अखंड ज्योत, कन्या पूजन और हवन के बिना नवरात्रि पूजन को कैसे सफल करें। आप नवरात्र में रोज़ इस विधि की मदद से माता की पूजा अर्चना कर सकते हैं।
एक चौकी, लाल कपड़ा, अक्षत, माता जी की प्रतिमा या चित्र, गणेश जी की प्रतिमा या चित्र, पीतल या तांबे का कलश/लोटा, सिक्का, पुष्प, लाल चुनरी, मौली, मिट्टी का बड़ा दीपक, लौंग, इलायची, ऋतु फल, बताशे या मिश्री और कपूर।
यह सभी सामग्री पूजा से कुछ दिन पहले एकत्रित कर लें। नवरात्रि के प्रथम दिन आप प्रातःकाल उठकर स्नानादि कार्यों से निवृत हो जाएं और स्वच्छ वस्त्र धारण कर लें। इसके बाद ही पूजन विधि का प्रारंभ करें, चलिए अब हम लोग आसान पूजन विधि को विस्तारपूर्वक जान लेते हैं।
ध्यान दें- आप बिना अक्षत के भी देवी जी की प्रतिमा की स्थापना कर सकते हैं और अगर आप चौकी भी नहीं लगा सकते हैं तो घर के मंदिर को ही शुद्ध और स्वच्छ करके वहां पर देवी जी का पूजन करें।
आरती से पहले आप भगवान गणेश और माँ दुर्गा को समर्पित काफी आसान लेकिन प्रभावी मंत्रों का जाप कर सकते हैं
वक्रतुण्ड महाकाय, सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥ या देवी सर्वभूतेषु शक्ति-रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥ या देवी सर्वभूतेषु मातृ-रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥ - या देवी सर्वभूतेषु चेतनेत्यभि-धीयते। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥
आप विधिवत कन्या पूजन की जगह छोटी कन्यायों को घर पर बुलाकर फल, दक्षिणा, माता को चढ़ाया गया प्रसाद, मिठाई, या दही-जलेबी खिला सकते हैं। आपको जितनी कन्याएं मिलें, उनको अपनी श्रद्धा और क्षमता के अनुसार दान-दक्षिणा दें।
आपको बता दें, कन्यापूजन के बिना भी आप यह पूजा कर सकते हैं।
इसके अलावा आप अपना काम करते हुए, श्रीमंदिर ऐप पर माता के भजन सुन सकते हैं, उनके दर्शन कर सकते हैं और उनकी आरती उतार सकते हैं। इस प्रकार बेहद आसान तरीके से आपकी नवरात्रि अधिक मंगलमय हो जाएगी।
दोस्तों, पूजा में सबसे महत्वपूर्ण देवी जी के प्रति आपकी सच्ची आस्था होती है। अगर आप सच्चे मन से ध्यान लगाकर देवी जी की आराधना करते हैं, तो उनकी कृपा आपको निश्चित् रूप से मिलती है।
तो आप इस नवरात्रि को अधिक शुभ एवं लाभकारी बनाने का कोई अवसर जानें न दें। आशा करते हैं यह लेख आपके लिए लाभदायक होगा, ऐसी ही अन्य ज़रूरी जानकारी के लिए आप श्रीमंदिर से अवश्य जुड़े रहें।
जय माता दी
Did you like this article?
9 अप्रैल 2024, मंगलवार इस विधि से करें घटस्थापना
नवरात्रि का नौवां दिन: जानिए इस दिन की पूजा विधि, माँ सिद्धिदात्री की आराधना और इस दिन का धार्मिक महत्व। इस विशेष दिन पर देवी की कृपा प्राप्त करने के लिए आवश्यक उपायों और अनुष्ठान के बारे में जानकारी प्राप्त करें।
नवरात्रि का आठवां दिन: जानिए इस दिन की पूजा विधि, माँ महागौरी की आराधना और इस दिन का धार्मिक महत्व। इस विशेष दिन पर देवी की कृपा प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण उपायों और अनुष्ठान के बारे में जानकारी प्राप्त करें।