अप्रैल 2025 का हिंदू कैलेंडर
image

अप्रैल 2025 का हिंदू कैलेंडर

अप्रैल 2025 में कौन-कौन से व्रत और त्योहार हैं? जानें रामनवमी, बैसाखी, हनुमान जयंती व अक्षय तृतीया की खास तिथियां और पंचांग विवरण।

अप्रैल में आने वाले प्रमुख पर्व के बारे में

अप्रैल में कई प्रमुख पर्व उत्साह और भक्ति के साथ मनाए जाते हैं, इस माह में राम नवमी भगवान राम के जन्मोत्सव के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है। हनुमान जयंती भी इस महीने का एक महत्वपूर्ण पर्व है। इसके अलावा, वैशाखी और गुड़ी पड़वा जैसे त्योहार कृषि और नए साल की शुरुआत का प्रतीक हैं। अप्रैल में प्रकृति और आस्था का विशेष मेल दिखाई देता है।

अप्रैल महीने का महत्व

अप्रैल महीने में हिन्दू धर्म से जुड़े कई विशेष धार्मिक अनुष्ठान और पर्व-त्यौहार मनाए जाते हैं। ये त्यौहार न सिर्फ़ जीवन में खुशियां और सकारात्मकता लाते हैं, बल्कि भगवान की भक्ति करके मनुष्य जीवन को सार्थक करने का अवसर भी देते हैं। इस महीने कई ऐसे व्रत किए जाते हैं, जो जन्म-जन्मांतर के पापों को नष्ट करके व्यक्ति को सुख-शांति प्रदान करते हैं।

अप्रैल महीने के प्रमुख पर्व

अप्रैल महीने में रामनवमी का महापर्व मनाया जाता है, जो साल 2025 में 06 अप्रैल, रविवार को मनाई जाएगी। रामनवमी के पर्व भगवान श्री राम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस दिन जगह जगह राम लीला का वर्णन करने वाले कार्यक्रमों के आयोजन किए जाते हैं, और भक्त भगवान श्री राम की उपासना करते हैं।

कामदा एकादशी भी अप्रैल महीने में मनाई जाती है, साल 2025 में कामदा एकादशी 08 अप्रैल, मंगलवार को मनाई जाएगी। ये व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है। कामदा एकादशी के दिन भक्त उपवास रखते हैं, और विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करते हैं। मान्यता है कि इस व्रत के प्रभाव से भक्तों के जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

अप्रैल महीने में ही हनुमान जयंती भी पड़ती है, जो कि हनुमान जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मनाई जाती है। हनुमान जी को भक्ति, शक्ति और समर्पण का प्रतीक माना जाता है, ऐसे में इस विशेष दिन भक्त उनकी उपासना करके आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। हनुमान जयंती चैत्र पूर्णिमा पर मनाई जाती है। इस दिन गंगा स्नान और दान पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है।

बैसाखी अप्रैल महीने में मनाया जाने वाला एक प्रमुख पर्व है। साल 2025 में बैसाखी 13 अप्रैल, रविवार को मनाई जाएगी। यह पर्व कृषि को समर्पित है, जो विशेष कर पंजाब और हरियाणा में मनाया जाता है। इस दिन लोग फसल कटाई का उत्सव मनाते हैं।

कभी नष्ट न होने वाले पुण्यों को प्राप्त करने का पर्व अक्षय तृतीया भी अप्रैल महीने में ही मनाया जाता है। साल 2025 में यह पर्व 30 अप्रैल, बुधवार को पड़ रहा है। मान्यता है कि इस दिन किए गए व्रत-उपवास व दान-पुण्य आदि का फल अवश्य प्राप्त होता है। अक्षय तृतीया पर सोना-चांदी खरीदने का भी विशेष महत्व है साथ ही यह दिन किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए भी श्रेष्ठ माना जाता है।

अप्रैल के महीने में आने वाले यह सभी व्रत-त्यौहार लोगों को भक्ति और परंपरा से जोड़ते हैं। ये पर्व भारतीय संस्कृति की समृद्धि और धार्मिक विविधता का प्रतीक हैं, जो लोगों के जीवन में नई ऊर्जा, आशा, और खुशी का संचार करते हैं।

अप्रैल के प्रमुख पर्व की सूची

S No.

त्योहार

दिनांक

1

मासिक कार्तिगई1 अप्रैल 2025, मंगलवार

2

विनायक चतुर्थी1 अप्रैल 2025, मंगलवार

3

लक्ष्मी पंचमी2 अप्रैल 2025, बुधवार

4

यमुना छठ3 अप्रैल 2025, गुरुवार

5

रोहिणी व्रत3 अप्रैल 2025, गुरुवार

6

स्कंद षष्ठी3 अप्रैल 2025, गुरुवार

7

चैत्र नवपद ओली आरंभ4 अप्रैल 2025, शुक्रवार

8

मासिक दुर्गाष्टमी5 अप्रैल 2025, शनिवार

9

राम नवमी6 अप्रैल 2025, रविवार

10

स्वामिनारायण जयंती6 अप्रैल 2025, रविवार

11

तारा जयंती6 अप्रैल 2025, रविवार

12

कामदा एकादशी8 अप्रैल 2025, मंगलवार

13

वामन द्वादशी9 अप्रैल 2025, बुधवार

14

महावीर स्वामी जयंती10 अप्रैल 2025, गुरुवार

15

प्रदोष व्रत10 अप्रैल 2025, गुरुवार

16

पंगुनी उत्तिरम11 अप्रैल 2025, शुक्रवार

17

हनुमान जयंती12 अप्रैल 2025, शनिवार

18

चैत्र नवपद ओली समाप्त12 अप्रैल 2025, शनिवार

19

चैत्र पूर्णिमा व्रत12 अप्रैल 2025, शनिवार

20

चैत्र पूर्णिमा12 अप्रैल 2025, शनिवार

21

अन्वाधान12 अप्रैल 2025, शनिवार

22

स्वारोचिष मन्वादि12 अप्रैल 2025, शनिवार

23

इष्टि13 अप्रैल 2025, रविवार

24

वैशाख आरंभ *उत्तर14 अप्रैल 2025, सोमवार

25

मेष संक्रांति14 अप्रैल 2025, सोमवार

26

सौर नववर्ष14 अप्रैल 2025, सोमवार

27

पुथंडु14 अप्रैल 2025, सोमवार

28

विशु कणी14 अप्रैल 2025, सोमवार

29

अंबेडकर जयंती14 अप्रैल 2025, सोमवार

30

बैसाखी14 अप्रैल 2025, सोमवार

31

पोइला बोइशाख15 अप्रैल 2025, मंगलवार

32

विकट संकष्टी चतुर्थी16 अप्रैल 2025, बुधवार

33

भानु सप्तमी20 अप्रैल 2025, रविवार

34

कालाष्टमी20 अप्रैल 2025, रविवार

35

मासिक कृष्ण जन्माष्टमी20 अप्रैल 2025, रविवार

36

पृथ्वी दिवस22 अप्रैल 2025, मंगलवार

37

वल्लभाचार्य जयंती24 अप्रैल 2025, गुरुवार

38

वरुथिनी एकादशी24 अप्रैल 2025, गुरुवार

39

प्रदोष व्रत25 अप्रैल 2025, शुक्रवार

40

मासिक शिवरात्रि26 अप्रैल 2025, शनिवार

41

दर्श अमावस्या27 अप्रैल 2025, रविवार

42

अन्वाधान27 अप्रैल 2025, रविवार

43

वैशाख अमावस्या27 अप्रैल 2025, रविवार

44

इष्टि28 अप्रैल 2025, सोमवार

45

चंद्र दर्शन28 अप्रैल 2025, सोमवार

46

परशुराम जयंती29 अप्रैल 2025, मंगलवार

47

मासिक कार्तिगई29 अप्रैल 2025, मंगलवार

48

अक्षय तृतीया30 अप्रैल 2025, बुधवार

49

मातंगी जयंती30 अप्रैल 2025, बुधवार

50

रोहिणी व्रत30 अप्रैल 2025, बुधवार

51

वर्षितप पारणा30 अप्रैल 2025, बुधवार

52

त्रेता युग30 अप्रैल 2025, बुधवार
divider
Published by Sri Mandir·March 27, 2025

Did you like this article?

srimandir-logo

श्री मंदिर ने श्रध्दालुओ, पंडितों, और मंदिरों को जोड़कर भारत में धार्मिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है। 50 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के साथ साझेदारी करके, हम विशेषज्ञ पंडितों द्वारा की गई विशेष पूजा और चढ़ावा सेवाएँ प्रदान करते हैं और पूर्ण की गई पूजा विधि का वीडियो शेयर करते हैं।

Address:

Firstprinciple AppsForBharat Private Limited 435, 1st Floor 17th Cross, 19th Main Rd, above Axis Bank, Sector 4, HSR Layout, Bengaluru, Karnataka 560102

Play StoreApp Store

हमे फॉलो करें

facebookinstagramtwitterwhatsapp

© 2025 SriMandir, Inc. All rights reserved.