होली खेले रघुवीरा
image
downloadDownload
shareShare
ShareWhatsApp

होली खेले रघुवीरा

होली खेले रघुवीरा, अवध में होली रे! पढ़ें संपूर्ण Lyrics, जानें इसका आध्यात्मिक अर्थ और खो जाएं भक्ति के रंग में!

होली खेले रघुवीरा के बारे में

"होली खेले रघुवीरा अवध में" एक प्रसिद्ध होली भजन है, जिसे भक्तिमय अंदाज में गाया जाता है। यह भजन भगवान श्रीराम के अयोध्या में होली खेलने का आनंदमय दृश्य प्रस्तुत करता है। भजन में वर्णन किया गया है कि कैसे माता सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमानजी भी इस रंगोत्सव में शामिल होते हैं।

होली खेले रघुवीरा

होली खेले रघुवीरा अवध में,

होली खेले रघुवीरा।।

काहे के हाथ कनक पिचकारी,

काहे के हाथ अबीरा,

अवध में होली खेलें रघुवीरा,

होली खेलें रघुवीरा अवध में,

होली खेलें रघुवीरा।।

राम के हाथ कनक पिचकारी,

सिया के हाथ अबीरा,

अवध में होली खेलें रघुवीरा,

होली खेलें रघुवीरा अवध में,

होली खेलें रघुवीरा।।

काहे के हाथ मृदंग झांझर ढफ,

काहे के हाथ मंजीरा,

अवध में होली खेलें रघुवीरा,

होली खेलें रघुवीरा अवध में,

होली खेलें रघुवीरा।।

राम के हाथ मृदंग झांझर ढफ,

सिया के हाथ मंजीरा,

अवध में होली खेलें रघुवीरा,

होली खेलें रघुवीरा अवध में,

होली खेलें रघुवीरा।।

कौन के भीजे पचरंग पगड़ी,

कौन के भीजे चीरा,

अवध में होली खेलें रघुवीरा,

होली खेलें रघुवीरा अवध में,

होली खेलें रघुवीरा।।

राम के भीजे पचरंग पगड़ी,

सिया के भीजे चीरा,

अवध में होली खेलें रघुवीरा,

होली खेलें रघुवीरा अवध में,

होली खेलें रघुवीरा।।

होली खेले रघुवीरा अवध में,

होली खेले रघुवीरा।।

divider
Published by Sri Mandir·March 9, 2025

Did you like this article?

srimandir-logo

श्री मंदिर ने श्रध्दालुओ, पंडितों, और मंदिरों को जोड़कर भारत में धार्मिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है। 50 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के साथ साझेदारी करके, हम विशेषज्ञ पंडितों द्वारा की गई विशेष पूजा और चढ़ावा सेवाएँ प्रदान करते हैं और पूर्ण की गई पूजा विधि का वीडियो शेयर करते हैं।

हमारा पता

फर्स्टप्रिंसिपल ऐप्सफॉरभारत प्रा. लि. 435, 1st फ्लोर 17वीं क्रॉस, 19वीं मेन रोड, एक्सिस बैंक के ऊपर, सेक्टर 4, एचएसआर लेआउट, बेंगलुरु, कर्नाटका 560102
YoutubeInstagramLinkedinWhatsappTwitterFacebook