परशुराम जयन्ती की सम्पूर्ण जानकारी

परशुराम जयन्ती की सम्पूर्ण जानकारी

इनकी उपासना से होगा समस्त बुराइयों का नाश


परशुराम दिवस 2024 (Parshuram Jayanti 2024)

हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर भगवान परशुराम का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। पुराणों में वर्णन मिलता है कि भगवान परशुराम श्री विष्णु के छठे अवतार थे। श्री हरि ने अपना यह अवतार पृथ्वी के पापी राजाओं का विनाश करने के लिए लिया था। इस प्रकार, भगवान विष्णु के अवतार की उपासना करने के लिए परशुराम जयंती मनाई जाती है।

यह पर्व देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। कई जगहों पर शोभा यात्रा का भी आयोजन किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन भगवान परशुराम की पूजा उपासना करने से साधक को अमोघ फल की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं साल 2024 में कब है परशुराम जयंती और क्या है महत्व-

परशुराम दिवस कब है? (Parshuram Jayanti 2024 Date)

परशुराम जयन्ती 10 मई 2024, शुक्रवार को वैशाख शुक्ल तृतीया तिथि पर मनाई जाएगी। तृतीया तिथि का प्रारम्भ 10 मई 2024 को सुबह 04 बजकर 17 मिनट से होगा और तृतीया तिथि का समापन 11 मई 2024 को सुबह 02 बजकर 50 मिनट पर होगा।

परशुराम जयंती का महत्व (Importance Of Parshuram Jayanti)

परशुराम शब्द का अर्थ है, फरसा धारण करने वाला। हिंदु धर्म में उनकी जयंती का ये दिन अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि भगवान विष्णु के इस अवतार की उपासना से हमारे जीवन में व्याप्त समस्त बुराइयों का नाश होता है। ये दिन किसे नए कार्य का आरंभ करने व शुरू करने और ब्राह्मणों को भोजन तथा दान आदि देने के लिए श्रेष्ठ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि परशुराम जयंती पर जो लोग पूजा-पाठ, दान-पुण्य जैसे अच्छे कर्म करते हैं, उन्हें भगवान परशुराम का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

इस दिन गंगा नदी में स्नान करने का विशेष महत्व है। परंतु जिन लोगों के लिए गंगा स्नान करना व भगवान परशुराम के मंदिर जाना संभव न हो, वो पानी में गंगाजल मिला कर स्नान कर सकते हैं, और किसी विष्णु मंदिर में जाकर भगवान परशुराम का सुमिरन कर सकते हैं।

पुराणों के अनुसार ऐसा माना जाता है कि परशुराम जी अभी भी पृथ्वी पर मौजूद हैं। दक्षिण भारत में, उडुपी के समीप पवित्र स्थान पजाका में भगवान परशुराम का एक प्रमुख मंदिर स्थित है, जहां जाकर श्रद्धालु उनके दर्शन कर सकते हैं। इसके अलावा भारत के पश्चिमी तट पर परशुराम जी को समर्पित कई ऐसे मंदिर है, जहां जाकर भक्त उनकी आराधना कर सकते हैं, और आशीर्वाद ले सकते हैं।

परशुराम जी कौन थे? (Who was Parshuram?)

भगवान परशुराम श्री विष्णु के मानव अवतार हैं, जिन्हें न्याय का देवता भी कहा जाता है। ऐसी मान्यता है कि भगवान परशुराम सात चिरंजीवियों में से एक थे, इसलिए वो आज तक जीवित है। शास्त्रों के अनुसार परशुराम का नाम दो शब्दों से मिलकर बना है। परशु का मतलब है कुल्हाड़ी और राम, अर्थात कुल्हाड़ी के साथ राम। परशुराम को अनेक नामों जैसे रामभद्र, भृगुपति, भृगुवंशी आदि से जाना जाता है।

हिन्दू धर्म के अनुसार भगवान परशुराम ने ब्राह्मणों और ऋषियों पर होने वाले अत्याचारों का अंत करने के लिए जन्म लिया था। कहते हैं कि परशुराम जयंती के दिन पूजा-पाठ करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। इस दिन दान-पुण्य करने का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि जिन लोगों की संतान नहीं होती है उन लोगों के लिए ये व्रत फलदायी होता है। साथ ही भक्तों को भगवान परशुराम के साथ विष्णु जी का आशीर्वाद भी मिलता है।

उनका नाम परशुराम इसलिए पड़ा क्योंकि उन्होंने पृथ्वी पर मौजूद सभी क्षत्रियों को मारने के लिए एक परशु नामक अस्त्र अर्थात् फरसे का प्रयोग किया था। भगवान परशुराम शंकर जी के अनन्य भक्त थे, अतः भगवान शिव ने उनकी भक्ति से प्रसन्न होकर उन्हें फरसा भेंट किया था।

भगवान परशुराम श्री हरि के एकमात्र ऐसे अवतार हैं, जो राम व कृष्ण दोनों के साथ सह-अस्तित्व में थे, क्योंकि महाभारत व रामायण दोनों में ही भगवान परशुराम के अवतार का उल्लेख मिलता है।

श्री मंदिर द्वारा आयोजित आने वाली पूजाएँ

देखें आज का पंचांग

slide
कैसा रहेगा आपका आज का दिन?
कैसा रहेगा आपका आज का दिन?

Download Sri Mandir app now !!

Connect to your beloved God, anytime, anywhere!

Play StoreApp Store
srimandir devotees
digital Indiastartup Indiaazadi

© 2024 SriMandir, Inc. All rights reserved.