स्कंद षष्ठी की पूजा विधि

स्कंद षष्ठी की पूजा विधि

20 सितम्बर, 2023 जानें महत्व,शुभ मुहूर्त और उपाय


स्कन्द षष्ठी व्रत का शुभ मुहूर्त और महत्व

स्कन्द षष्ठी व्रत को दक्षिण भारत में प्रमुख पर्वों में से एक माना जाता है। यहां पर भगवान कार्तिकेय को कुमार, मुरुगन, सुब्रह्मण्यम जैसे कई नामों से जाना जाता है। उत्तर भारत में कार्तिकेय को गणेश जी का बड़ा भाई माना जाता है लेकिन दक्षिण भारत में कार्तिकेय जी, गणेश जी के छोटे भाई माने जाते हैं। इसलिए हर महीने की षष्ठी को स्कंद षष्ठी मनाई जाती है। षष्ठी तिथि कार्तिकेय जी की होने के कारण इसे कौमारिकी भी कहा जाता है। लेकिन 2023 के सितम्बर महीने में अर्थात् भाद्रपद मास का स्कंद षष्ठी व्रत कब है? स्कंद षष्ठी व्रत का शुभ मुहूर्त और महत्व क्या है? इन सब के बारे में जानते हैं।

स्कन्द षष्ठी व्रत का शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को स्कंद षष्ठी मनाई जाती है। वहीं षष्ठी तिथि की शुरूआत 20 सितम्बर 2023 को दोपहर में 02 बजकर 16 मिनट पर होगी और षष्ठी तिथि का समापन 21 सितम्बर, 2023 को दोपहर में 02 बजकर 14 मिनट पर होगा।

स्कन्द षष्ठी व्रत का महत्व

इस दिन संसार में हो रहे कुकर्मों को समाप्त करने के लिए कार्तिकेय का जन्म हुआ था। बताया जाता है कि स्कंद षष्ठी की उपासना से च्यवन ऋषि को आंखों की ज्योति प्राप्त हुई थी। इस दिन स्कंद षष्ठी की कृपा से प्रियव्रत के मृत शिशु के प्राण लौट आए थे। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार इस दिन अगर विधि-विधान से भगवान कार्तिकेय का व्रत रखकर उनकी आराधना की जाए तो व्यक्ति को तमाम प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा संतान को भी सभी प्रकार की समस्याओं से छुटकारा मिलता है और धन-वैभव की भी प्राप्ति होती है।

स्कंद षष्ठी के दिन विशेष बातों का रखें ध्यान

आइए, अब जानते हैं स्कंद षष्ठी के दिन किन विशेष बातों का खास ख्याल रखना चाहिए और किन चीजों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए।
स्कंद षष्ठी के दिन दान आदि कार्य करना शुभ माना जाता है। इसके अलावा इस दिन स्कंद देव की स्थापना करके अखंड दीपक जलाना चाहिए। इसके अलावा स्कंद षष्ठी के दिन पूजन में तामसिक भोजन मांस, शराब, प्याज, लहसुन नहीं शामिल करना चाहिए । साथ ही इस दिन व्रत का पालन करने वाले लोग ब्रह्मचर्य का पालन करें । वहीं अगर कोई व्यक्ति व्यावसायिक कष्टों से जूझ रहा है तो उसे इस दिन कुमार कार्तिकेय को दही में सिंदूर मिलाकर अर्पित करें। तो भक्तों इस वीडियो में आपने स्कंद षष्ठी का शुभ मुहूर्त, महत्व और इस दिन किन चीजों को करने से बचना चाहिए इस विषय पर जानकारी प्राप्त की।

श्री मंदिर द्वारा आयोजित आने वाली पूजाएँ

देखें आज का पंचांग

slide
कैसा रहेगा आपका आज का दिन?
कैसा रहेगा आपका आज का दिन?

Download Sri Mandir app now !!

Connect to your beloved God, anytime, anywhere!

Play StoreApp Store
srimandir devotees
digital Indiastartup Indiaazadi

© 2024 SriMandir, Inc. All rights reserved.