
अक्टूबर 2026 में कौन-कौन से व्रत और त्योहार हैं? जानें दशहरा, शरद पूर्णिमा, करवाचौथ, दीपावली व छठ पूजा की खास तिथियां और पंचांग विवरण।
अक्टूबर का महीना प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक पर्वों से भरा होता है। इस माह दशहरा (विजयदशमी) मनाई जाती है, जो अच्छाई की बुराई पर विजय का प्रतीक है। इसके अलावा, दीपावली का पर्व भी अक्टूबर में पड़ सकता है, जो अंधकार से प्रकाश की ओर जाने का संदेश देता है। दुर्गा पूजा और नवरात्रि भी इस माह में मनाए जाते हैं, जिसमें देवी दुर्गा की पूजा और उपवास किए जाते हैं। अक्टूबर धार्मिक समृद्धि और उल्लास का महीना होता है।
हर महीने की तरह अक्टूबर का महीना भी हिंदू व्रत त्यौहारों के लिए विशेष महत्वपूर्ण है। इस महीने से जहां शरद ऋतु की शुरुवात होती है, वहीं त्यौहारों का सिलसिला भी शुरू हो जाता है। इस महीने कई प्रमुख पर्व मनाए जाते हैं, जो भारत की समृद्ध संस्कृति को दिखाने के साथ-साथ लोगों के जीवन में उल्लास भरते हैं। चलिए जानते हैं इस महीने के कुछ प्रमुख त्यौहारों के बारे में।
अक्टूबर महीने में विजय दशमी या दशहरा का पर्व मनाया जाता है, जोकि साल 2026 में 20 अक्टूबर, मंगलवार को पड़ रहा है। दशहरा का त्यौहार भगवान श्री राम द्वारा रावण पर विजय प्राप्त करने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। ये दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस अवसर पर देश भर में रावण दहन, रामलीला और कई अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
शरद पूर्णिमा भी अक्टूबर महीने में ही मनाई जाती है। ये पर्व शरद ऋतु के आगमन का प्रतीक है। साल 2026 में शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर, रविवार को मनाई जाएगी। इस दिन चंद्रमा पूर्ण रूप से अपनी छटा बिखेरते हैं, इसलिए इस दिन चंद्रदेव की उपासना का विधान है। मान्यता है कि शरद पूर्णिमा की रात्रि को खीर बनाकर खुले आसमान में रखने से चंद्रमा की किरणें उसे अमृततुल्य बना देती हैं, जिसका सेवन करने से व्यक्ति को आरोग्य की प्राप्ति होती है।
सुहागिन स्त्रियों के लिए विशेष महत्व रखने वाला करवाचौथ भी अक्टूबर महीने में ही मनाया जाता है। साल 2026 में करवा चौथ 29 अक्टूबर, गुरुवार को पड़ रहा है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुख समृद्धि के लिए पूरे दिन निर्जला उपवास रखती हैं, और रात्रि में चंद्रमा का दर्शन करके अपने व्रत का समापन करती हैं।
इस प्रकार अक्टूबर महीने में कई प्रमुख पर्व मनाए जाते हैं, जो न सिर्फ़ आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं, और भगवान श्री राम, शिव जी, चंद्रदेव, सूर्यदेव की आराधना करके उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर देते हैं, बल्कि समाज में एकता, भाईचारे और सत्य की राह पर चलने का संदेश भी देते हैं।
S. No. | त्योहार | दिनांक |
1 | रोहिणी व्रत | 01 अक्टूबर 2026 |
2 | गांधी जयंती | 02 अक्टूबर 2026 |
3 | कालाष्टमी | 03 अक्टूबर 2026 |
4 | मासिक कृष्ण जन्माष्टमी | 03 अक्टूबर 2026 |
5 | प्रदोष व्रत | 08 अक्टूबर 2026 |
6 | मासिक शिवरात्रि | 08 अक्टूबर 2026 |
7 | दर्श अमावस्या | 10 अक्टूबर 2026 |
8 | स्कंद षष्ठी | 16 अक्टूबर 2026 |
9 | तुला संक्रांति | 17 अक्टूबर 2026 |
10 | सरस्वती बलिदान | 18 अक्टूबर 2026 |
11 | महानवमी | 19 अक्टूबर 2026 |
12 | सरस्वती विसर्जन | 19 अक्टूबर 2026 |
13 | मासिक दुर्गाष्टमी | 19 अक्टूबर 2026 |
14 | आयुध पूजा | 20 अक्टूबर 2026 |
15 | दुर्गा बलिदान | 20 अक्टूबर 2026 |
16 | बंगाल महानवमी | 20 अक्टूबर 2026 |
17 | दक्षिण सरस्वती पूजा | 20 अक्टूबर 2026 |
18 | दक्ष सावर्णि मन्वादि | 20 अक्टूबर 2026 |
19 | दुर्गा विसर्जन | 20 अक्टूबर 2026 |
20 | विजयादशमी | 20 अक्टूबर 2026 |
21 | दशहरा | 20 अक्टूबर 2026 |
22 | माधवाचार्य जयंती | 20 अक्टूबर 2026 |
23 | बुद्ध जयंती | 20 अक्टूबर 2026 |
24 | बंगाल विजयादशमी | 21 अक्टूबर 2026 |
25 | विद्यारंभम दिवस | 21 अक्टूबर 2026 |
26 | मैसूर दशहरा | 21 अक्टूबर 2026 |
27 | काशी भारत मिलाप | 21 अक्टूबर 2026 |
28 | पापांकुशा एकादशी | 22 अक्टूबर 2026 |
29 | पद्मनाभ द्वादशी | 22 अक्टूबर 2026 |
30 | अन्नकूट | 22 अक्टूबर 2026 |
31 | प्रदोष व्रत | 23 अक्टूबर 2026 |
32 | कोजागर पूजा | 25 अक्टूबर 2026 |
33 | शरद पूर्णिमा | 25 अक्टूबर 2026 |
34 | आश्विन पूर्णिमा व्रत | 25 अक्टूबर 2026 |
35 | वाल्मीकि जयंती | 26 अक्टूबर 2026 |
36 | मीरा बाई जयंती | 26 अक्टूबर 2026 |
37 | आश्विन नवपद ओली समाप्त | 26 अक्टूबर 2026 |
38 | कार्तिक प्रारंभ (उत्तर) | 27 अक्टूबर 2026 |
39 | मासिक कार्तिगई | 27 अक्टूबर 2026 |
40 | अट्ल तद्दी | 28 अक्टूबर 2026 |
41 | करवा चौथ | 29 अक्टूबर 2026 |
42 | वक्रतुंड संकष्टि चतुर्थी | 29 अक्टूबर 2026 |
Did you like this article?

आज का दिन आपके लिए कैसा होगा? जानें शुभ समय और खास बातें!"

दिसंबर 2026 हिंदू कैलेंडर: व्रत, त्योहार, तिथि और पंचांग की जानकारी। मोक्षदा एकादशी, गीता जयंती व धनु संक्रांति की तिथियां।

नवंबर 2026 हिंदू कैलेंडर: व्रत, त्योहार, तिथि और पंचांग की जानकारी। देवउत्थान एकादशी, तुलसी विवाह, वैकुण्ठ चतुर्दशी व देव दीपावली की तिथियां।