Shani Dev Mantra | श्री शनि देव के मंत्र (ॐ शं शनैश्चराय नमः in Hindi))

श्री शनि देव के मंत्र

शनि देव की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए इस शक्तिशाली मंत्र का जाप करें।


Shani Dev Mantra | श्री शनि देव के मंत्र

शनिदेव काे कर्मफल दाता भी कहा जाता है। कहते हैं कि व्यक्ति के अच्छे-बुरे कर्मों के अनुसार ही उन्हें फल देते हैं। ऐसा माना जाता है कि शनिवार के दिन सच्ची श्रद्धा और भक्ति से शनिदेव की पूजा करने वाले भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

शनिदेव की कृपा पाने के लिए यदि उनके मंत्रों का जाप किया जाए, तो जीवन के सभी दुख दूर हो जाते हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है। यहां हम शनिदेव के कुछ प्रभावशाली मंत्रों और उनसे होने वाले लाभ को आपके समक्ष प्रस्तुत कर रहे हैं।

लेख में-

  1. शनिदेव मूल मंत्र।
  2. श्री शनिदेव ग्रह शांति मंत्र।
  3. श्री शनिदेव गायत्री मंत्र।

1. शनिदेव मूल मंत्र:

ॐ शं शनैश्चराय नमः॥

मंत्र का अर्थ:
सर्व कर्म फल देने वाले हे शनिदेव हमारे पाप कर्मों का नाश कर शुभ फल प्रदान करें हम आपको नमस्कार करते हैं।

मंत्र का लाभ:
इस मंत्र के जाप से भगवान शनिदेव प्रसन्न होते हैं और जातक को शनिदेव का विशेष स्नेह प्राप्त होता है।

2. श्री शनिदेव ग्रह शांति मंत्र:

ॐ नीलांजन समाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम।
छायामार्तण्डसम्भूतं तं नमामि शनैश्चरम्॥

मंत्र का अर्थ:
जिनका शरीर नीले वर्ण का है, जो छाया और सूर्य के पुत्र हैं एवं जो यम के बड़े भाई हैं। ऐसे शनि महाराज को हम बारंबार नमस्कार करते हैं।

मंत्र का लाभ:
शनि देव के इस मंत्र के जाप से साढ़े सती का दोष दूर होता है। साढ़े साती से ग्रसित व्यक्ति को शनि महामंत्र का 23000 बार जाप करने से लाभ प्राप्त होता है।

3. शनिदेव गायत्री मंत्र:

ॐ काकध्वजाय विद्महे,
खड्गहस्ताय धीमहि, तन्नो मन्दः प्रचोदयात्॥

मंत्र का अर्थ:
कौआ जिनका वाहन है, जिनके हाथों में खड्ग है, जो विशेष बुद्धि के धारक हैं, मैं ऐसे शनिदेव का ध्यान करता हूं। वे मंद गति वाले शनि महाराज हमें अपनी शरण प्रदान करें।

मंत्र का लाभ:
श्री शनि गायत्री मंत्र के जाप से श्री शनिदेव जी की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में आ रही तकलीफों से मुक्ति मिलती है।

इस प्रकार के अनमोल मंत्रों और तथ्यों की जानकारी के लिए बने रहिए श्री मंदिर के साथ।

श्री मंदिर द्वारा आयोजित आने वाली पूजाएँ

देखें आज का पंचांग

slide
कैसा रहेगा आपका आज का दिन?
कैसा रहेगा आपका आज का दिन?

समान लेख

thumbnail
तुलसी में जल देने के लिए मंत्र
जानें इसे पढ़ने और जाप करने के अद्भुत लाभ। तुलसी पौधे की देखभाल और पूजा से घर में सुख, शांति और सकारात्मक ऊर्जा पाने का सरल उपाय।
thumbnail
पितरों को खुश करने के लिए मंत्र
जानें इसे पढ़ने और जाप करने के अद्भुत लाभ। पितृ तर्पण और पूजा के माध्यम से मानसिक शांति, परिवार में समृद्धि और आशीर्वाद पाने का सरल उपाय।
thumbnail
नकारात्मक ऊर्जा समाप्त करने के लिए मंत्र
जानें इसे पढ़ने और जाप करने के अद्भुत लाभ। बुरी ऊर्जा, तनाव और नकारात्मक प्रभाव से मुक्ति पाने का सरल उपाय।
thumbnail
अकाल मृत्यु से बचाव के लिए मंत्र
जानें इसे पढ़ने और जाप करने के अद्भुत लाभ। जीवन में सुरक्षा, स्वास्थ्य और सकारात्मक ऊर्जा पाने का सरल उपाय।
srimandir-logo

श्री मंदिर ने श्रध्दालुओ, पंडितों, और मंदिरों को जोड़कर भारत में धार्मिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है। 100 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के साथ साझेदारी करके, हम विशेषज्ञ पंडितों द्वारा की गई विशेष पूजा और चढ़ावा सेवाएँ प्रदान करते हैं और पूर्ण की गई पूजा विधि का वीडियो शेयर करते हैं।

हमारा पता

फर्स्टप्रिंसिपल ऐप्सफॉरभारत प्रा. लि. 435, 1st फ्लोर 17वीं क्रॉस, 19वीं मेन रोड, एक्सिस बैंक के ऊपर, सेक्टर 4, एचएसआर लेआउट, बेंगलुरु, कर्नाटका 560102
YoutubeInstagramLinkedinWhatsappTwitterFacebook